आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगी टक्कर

 मुंबई आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। लेकिन ये सीजन खराब रहा है, पहले मैच में हार के बाद आज जीत की तलाश में मैदान पर उतरेंगे. 

मुंबई इंडियंस की टीम आज राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ भिड़ेगी। वही पर राजस्थान रॉयल्स की टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी। संजू सैमसन कि टीम ने हैदराबाद कि टीम को हरा कर जीत हासिल कि थी। और दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की तुमको डेल्ही कैपिटल के सामने हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल में आज डबल हेडर का मुक़ाबला खेला जाएगा और पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 3:30 बजे से शुरू होगा।

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का नजदीकी रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच का रिकॉर्ड बहुत ही नजदीकी रहा है।दोनो टीमों के अभीतक 25 मुकाबले खेले गए है। उसमे मुंबई इंडियंस ने 13 और राजस्थान रॉयल्स ने 11 मुकाबले जीते है। एक मैच बेनतीजा रहा था। मुंबई इंडियंस के डायरेक्टर ज़ाहिर खान ने बताया कि उनकी टीम हमेशा धीमी शुरुआत करती है । आईपीएल टूर्नामेंट बहुत ही लंबी है ताकि हम अपनी टीम का उत्साह और आत्मविश्वास संभाले रखे।

राजस्थान रॉयल्स को पहली मैच मे जीत

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने आईपीएल में हैदराबाद कि टीम के सामने 14 छक्के लगाए थे। वही पर गेदबाजी मे लेग स्पिनर चहल ने 22 रन देकर 3 विकेट ली थी। मुबंई  इंडियंस की तरफ से खेलते हुए ईशान किशन ने 81 रन बनाए रोहित शर्मा ने 41 रनो का योगदान दिया था। पेस बॉलर जसप्रीत बुमराह बहुत ही मेहगे साबित हुए थे उन्होंने 3.2 ओवर में 43 रन दिए थे। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन मे हाफ सेंचुरी लगाई थी।

टिप्पणियाँ