धोनी सबसे ज्यादा उम्र वाले खिलाड़ी है और सबसे कम उम्र का खिलाड़ी कौन है?

 

 आईपीएल सीजन-15 में हिस्सा ले रही दस टीमों में से गुजरात और लखनऊ ने नई एंट्री की है। बाकी आठ टीमों में 80% से ज्यादा खिलाड़ी भी बदल चुके हैं। इस पोजीशन पर अब ‘यंग इंडिया’ का दबदबा है क्योंकि 235 में से 174 खिलाड़ी 30 साल तक की उम्र के हैं। 36 साल से अधिक उम्र के केवल 11 खिलाड़ी हैं।मजेदार बात यह है कि इससे ज्यादा यानी 18 खिलाड़ी 20 या उससे कम उम्र के हैं। 40 साल के धोनी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं और गुजरात के 17 साल के नूर अहमद सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। 23.44 की औसत उम्र के साथ लखनऊ सबसे युवा टीम है। दिल्ली और कोलकाता के कप्तान  पंत और श्रेयस अय्यर अपनी टीम की औसत उम्र से कम हैं।

40 साल के धोनी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं और 17 साल के नूर अहमद सबसे कम उम्र के हैं।

·    19 साल के राज सबसे कम उम्र के ऑलराउंडर हैं

लखनऊ के सबसे कम उम्र के 10 खिलाड़ी 26-30

टीम की औसत आयु
लखनऊ 23.44
हैदराबाद 24.12
बेंगलुरु 24.56
दिल्ली 25.08
गुजरात 25.08
चेन्नई के सबसे उम्रदराज 8 खिलाड़ी 31-40

टीम की औसत आयु
चेन्नई 28.68
कोलकाता 28.32
पंजाब 26.72
राजस्थान 26.36
मुंबई 25.8







टिप्पणियाँ